फुलवरिया: फुलवरिया में सहयोग शिविर का आयोजन, 575 में से 540 आवेदनों का निष्पादन, SDO और SDPO ने किया निरीक्षण
प्रखंड मुख्यालय सहित तीन पंचायत में मंगलवार की दोपहर 2:00 तक सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान शिविर में कुल 575 मामलों में से 540 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। प्रखंड मुख्यालय के समीप राजकीय मध्य विद्यालय कोयलादेवा के पंचायत सरकार भवन, गणेश डूमर तथा मजीरवा कला में आयोजित शिविर में अधिकारियों ने ऑन द स्पॉट 540 मामलों का निष्पादन किया।