अनूपपुर: स्टेशन अपग्रेड के दावे निकले खोखले, अनूपपुर में यात्री जमीन पर बैठने को मजबूर
रेलवे स्टेशन का दर्जा बढ़ने के बावजूद सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। प्लेटफॉर्म पर बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है,प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर सीमित संख्या में ही चेयर उपलब्ध हैं। प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 से 4 तक बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो