चुनार: जमुई रेलवे ट्रैक पर ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गईं। चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कट कर वृद्ध महिला कि मौत हो गईं। मृतका की पहचान जमुई निवासिनी 65 वर्षीय सैरुननिशा के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ट्रैक पार कर रही थी की ट्रेन आ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।