हाथरस: सादाबाद जलेसर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस के सादाबाद जलेसर रोड पर गांव बुढाईच के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान गांव माँगरू निवासी बाइक सवार एक महिला गीता देवी पत्नी राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।