सरकार के निर्देश पर 19 जनवरी से सप्ताह के सोमवार व शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय गड़हनी के सभी कार्यालयों में जनता दरबार लगेगा। गड़हनी बीडीओ अर्चना कुमारी ने कहा कि दोनों दिन पदाधिकारी को अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। ये कार्यक्रम सात निश्चित 3 ,सबका सम्मान,जीवन आसान कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इसके लिय व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा।