चंदला: सिसोलर पंचायत क्षेत्र में आग से उजड़ा आशियाना, राज्यमंत्री ने ₹51 हजार की आर्थिक सहायता की
चंदला विधानसभा के ग्राम जयबरण में आग लगने से रामअवतार पाल का घर जलकर राख हो गया। दुखद घटना की सूचना पर राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पीड़ित परिवार से मिले, उन्हें ढांढस बंधाया और 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।