राजातालाब: बहेड़वा गांव में तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के बहेडवा गांव में सोमवार सुबह लगभग 08बजे तालाब में डूबने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक तालाब में नहाने गया था और गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिलीप कुमार 24 वर्ष के रूप में हुई है।