खरसावां: टीनागोड़ा में धूमधाम से मनाया गया बा: पर्व, संथाल समाज के लोग जमकर थिरके
खरसावां प्रखंड अंतर्गत टीनागोड़ा मैदान में गुरुवार दोपहर लगभग चार बजे संथाल समाज द्वारा ‘दिशोम बा:’ पर्व बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से की गई। समाज के मांझी बाबाओं के द्व