दातागंज: हजरतपुर थाना परिसर में आगामी त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी का आयोजन किया गया
हजरतपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। आगामी त्यौहार होली एवं चुनाव को देखते हुए हजरतपुर थाना परिसर में थाना इंचार्ज ने क्षेत्र के सभी धर्म के लोगों के साथ बैठक कर शांति पूर्वक त्यौहार एवं चुनाव को संपन्न कराने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।