मिर्ज़ापुर: ट्रेन में सफर के दौरान गर्भवती महिला की पीड़ा उठने पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतारकर रेलकर्मी ने पहुंचाया जिला अस्पताल
सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15075 से यात्री संतराम अपनी गर्भवती पत्नी सुखवंती के साथ यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान सुखवंती को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगा जिससे संतराम द्वारा मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतार लिया। सूचना पर पहुंचे टिकट निरीक्षक एवं कांस्टेबल द्वारा एंबुलेंस की मदद से मिर्जापुर अस्पताल पहुंचाया।