मिर्ज़ापुर: सेठ द्वारका प्रसाद स्कूल के छात्र पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता में यूपी टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
सेट द्वारका प्रसाद बजाज के छात्रों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। छात्रों को पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। छात्रों ने 11 और 12 अगस्त को डब्ल्यू एच स्मिथ मेमोरियल स्कूल में क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जिसमें 11 जोन से 250 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया था।