मथुरा: नहर में स्नान करते समय पैर फिसलने से श्रद्धालु की मौत, बुलंदशहर से चौरासी कोस की परिक्रमा करने आया था दंपति
आस्था और भक्ति का सफर उस वक्त पल भर में मातम में बदल गया, जब बुलंदशहर के अरुंडा के रहने वाले 47 वर्षीय हरीश अपनी पत्नी के साथ ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करने मथुरा आए थे। परिक्रमा के दौरान हरीश मांट नहर पर पहुंचे और वहां स्नान करने के लिए नहर में उतरे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसला और उनकी मौत हो गई