शाहपुरा: ग्राम तेवर में भू-माफिया का बड़ा खेल? फर्जी दस्तावेजों के सहारे 6 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप
जबलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे ग्राम तेवर निवासी पीड़ित का आरोप है कि नागपुर के इतवारी निवासी दीपक जैन नाम के व्यक्ति ने उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। मृतक राजेश विश्वकर्मा के भाई ने बताया कि उनके भाई ने साल 2022 में दीपक जैन के साथ अपनी 1 एकड़ जमीन का सौदा किया था। इसके बदले में 50 लाख रुपए आरटीजीएस (RTGS) के जरिए दिए गए थे, जिसका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी