बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में उजाला एन्कलेव मोहनपुर नकटिया निवासी गंगा देवी ने अपने बड़े बेटे सोनू और बहू पूजा पर जमीन हड़पने और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार दोनों दोपहर करीब दो बजे घर आए और जमीन नाम न करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिससे हाथ उठाने की हालत नहीं है।