बहादुरपुर: मुंगावली वन विभाग ने मोला नर्सरी में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया
मुंगावली वन विभाग द्वारा मोला नर्सरी में "मैं भी बाघ हम हैं बदलाव" थीम पर बुधवार की दोपहर 3 बजे अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुभूति कार्यक्रम में उपवनमंडलाधिकारी चंदेरी आदित्य शांडिल्य, वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि प्रजापति, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विवेक यादव एवं वन स्टाफ और शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुंगावली क्रमांक 1 के विद्यार्थी उपस्थित रहे।