बहादुरपुर: ग्राम बर्री चक्क निवासी 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति के साथ दो लोगों ने की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
जानकारी अनुसार बहादुरपुर थाने में ग्राम बर्री चक्क निवासी 60 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह सिख ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोपहर उसके साथ ग्राम में,ग्राम के ही लल्लू यादव, रामचरण यादव ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।