🎙️ एंकर:
अमृतपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 138 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
🎙️ एंकर:
जनसुनवाई के दौरान पैमाइश में लापरवाही का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई की। लीलापुर निवासी रामभरोसे की शिकायत पर डीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए, साथ ही लंबित पैमाइश को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया।
🎙️ एंकर:
डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
🎙️ एंकर:
समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिकारियों से लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की।
🎙️ एंकर:
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, तहसीलदार शशांक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सर्वजीत सिंह, अमृतपुर, फर्रुखाबाद।