लूणकरणसर कांग्रेस की ओर से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत लूणकरणसर नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को पदयात्रा आयोजित की गई। पदयात्रा का नेतृत्व पीसीसी महासचिव व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मूंड ने किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेंद्र मूंड ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार मनरेगा में बदलाव कर गरीबों के हक पर डाका डाला है।