मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: बैशाख पूर्णिमा पर हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
मेदिनीनगर में बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के छह मुहान चौक स्थित श्री राम भक्त हनुमान मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड श्री हरि कीर्तन व भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे मंदिर के पुजारी सोनू पाठक ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इसके बाद अखंड हरि कीर्तन भजन शुरू हुआ, जिसमें बिहार के गया जिला से आई भजन