गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को जैतपुर मार्ग से किया दस्तयाब परिजनों को किया सुपुर्द
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने बुधवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि एक नाबालिग बालिका बिना बताए घर से चली गई थी परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस नाबालिग बालिका की पताशाजी में जुटी जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने नाबालिग बालिका को जैतपुर मार्ग से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया है,कार्यवाही में गोहपारू पुलिस की अहम भूमिका रही है।