जलेसर: एटा-टूंडला मार्ग पर गांव चुरथरा के समीप दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवक घायल, 2 की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
Jalesar, Etah | Aug 3, 2026 एटा थाना अवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एटा टूंडला मार्ग स्थित गांव चुरथरा के समीप रविवार की रात्रि दो बाइको की आपसी भीषण भिड़ंत हो गई,घटना में दोनों बाइको पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,सूचना पर पुलिस पहुंची तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख आगरा हायर सेंटर रेफर किया है।