शाहबाद: कस्बाथाना में सघन दृश्यमान स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया
Shahbad, Baran | May 17, 2026 जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे मिली राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सघन दृश्यमान स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत कस्बाथाना में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम विकास अधिकारी रेखम जाटव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।