धामपुर: शेरकोट के हरेवली रोड पर गांव नूरपुर छीपरी के पास टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Apr 25, 2026 शेरकोट के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी महिला रिहाना पत्नी नौशाद अपने भाई इशहाक अली के साथ बाइक से जा रही थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम करीब 7:00 बजे शेरकोट के हरेवली रोड पर गांव नूरपुर छिपरी के पास एक टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें टैंकर की चपेट में आने से रिहाना की मौत हो गई।