अनूपपुर: जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में बड़ी उपलब्धि, 3245 खेत तालाब और 452 डगवेल रिचार्ज कार्य पूर्ण
जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के तहत जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और सिंचाई क्षमता में वृद्धि के लिए मनरेगा के माध्यम से व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत 455 में से 452 डगवेल रिचार्ज तथा 3691 में से 3245 खेत तालाबों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वाटरशेड प्रबंधन के सभी 24 कार्य और सिंचाई अधोसंरचना के सभी 4 कार्य शत-प्रतिशत पुरी की गई।