बीसलपुर: प्रीति कॉलेज के पास कार की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, इलाज जारी
बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी रोहिताश अपनी बाइक द्वारा आज बरेली से अपने घर बीसलपुर आ रहा था वह जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित प्रीति कॉलेज के पास पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया है