प्यासा मोहास: हैंडपंप सूखे, नल-जल योजना ठप्प, ग्रामीण परेशान
रीठी तहसील मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले मोहास गांव में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या सामने आ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही गांव के हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर बताया कि गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप पहले से ही खराब पड़े थे, और जो कुछ चालू थे, अब उन्होंने भी पानी देना बंद कर दिया है।