शाजापुर: कांजा गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं का अंबार, अधिक तौल और सुविधाओं के अभाव से किसानों में आक्रोश
शाजापुर जिले के ग्राम कांजा सोसायटी स्थित मां भगवती वेयरहाउस में संचालित समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र पर गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि केंद्र पर प्रति बोरी निर्धारित 600 ग्राम के बजाय 650 ग्राम तक अतिरिक्त गेहूं लिया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की जा चुकी हैं,