झज्जर: शहर के सैनिक भवन में बने शहीद स्मारक पर पहुंचे जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, शहीदों को किया नमन
शहीदी दिवस के उपलक्ष में झज्जर शहर के सैनिक भवन में बने सहित स्मारक पर पहुंचे थे झज्जर के जिला उपयुक्त कैप्टन शक्ति सिंह l जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने सैनिक भवन के शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया l इस मौके पर जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी व पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे l