धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने और मनरेगा को बचाने की मांग को लेकर आज सोमवार शाम 4 बजे तक बालोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने लाटाबोड़ में धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया। यह आंदोलन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित किया गया। महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने कहा कि 125 दिन काम देने का वादा करने वाली मोदी सरकार पिछले पांच वर्षों में मजदूरों