टेहरोली: घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने मारा कट, युवक गंभीर रूप से घायल होकर मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर
लोहिया महिला महाविद्यालय के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा भैया पुत्र पप्पू निवासी टहरौली सेंगुवा अपनी बाइक से अपने घर से गुरसराय आ रहे थे। तभी रास्ते में लोहिया महिला महाविद्यालय के पास एक बस ने उनकी बाइक को कट मार दिया, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।