टिहरी: टिहरी पुलिस ने कांवड़ यात्रा से पहले किया होटल, ढाबा और CNG पंप का फायर ऑडिट
कांवड़ यात्रा-2026 की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टिहरी पुलिस ने होटलों, ढाबों और ढालवाला स्थित CNG पंपों का फायर ऑडिट किया। कमी मिलने पर तुरंत सुधार और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की जानकारी दी।