दरभंगा: यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, सभी थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने शनिवार को अपने कार्यालय में जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्षों के साथ यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) भी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, लंबित मामलों के निष्पादन तथा वाहन जांच अभियान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।