हरसूद: सकल जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
Harsud, Khandwa | Mar 31, 2026 मंगलवार को नया हरसूद छनेरा में महावीर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह 8 बजे के लगभग फीलगुड चौराहा स्थित संतोष जैन सर के निवास स्थान से सकल जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा फीलगुड चौराहे से प्रारंभ होकर मेन रोड छनेरा, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए जैन स्थानक भवन पहुंची।