उमरेठ: नर्मदापुरम: नर्मदा में डूबा उमरेठ का किशोर, दादा की अस्थियां विसर्जित करने गया था
नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर नर्मदा नदी में डूबकर उमरेठ के किशोर की मौत हो गई। घटना रविवार को सुबह आठ बजे की है। रविवार को एक बजे किशोर का शव नदी से निकाला गया। सोमवार को बारह बजे उमरेठ में अंतिम संस्कार किया गया। उमरेठ का सतरह वर्षीय किशोर सत्येंद्र यादव अपने परिवार के साथ दादाजी की अस्थियां विसर्जित करने सेठानी घाट नर्मदापुरम गया था।