नवगछिया जिला भाजपा द्वारा गुरुवार को पार्टी कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई तथा मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें कई प्रमुख नेताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किया। शाम में गरीब लोगों को भी कंबल का वितरण किया गया।