सुपौल: स्पर 36.40 के पास नाव पलटी, जिला प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Supaul, Supaul | Jun 9, 2026 सुपौल जिले में मंगलवार सुबह लगभग 8:45 बजे स्पर संख्या 36.40 के निकट एक नाव के पलटने की सूचना मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी