हरदा: हरदा में पॉक्सो मामले में ग्राम बारंगी के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास, एक लाख रुपए का अर्थदंड।
Harda, Harda | Jun 19, 2026 विशेष पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और एक लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धारा 3/4(2) के तहत दोषी माना।