आरा: आरा में इंटरमीडिएट में गणित में 100 में 100 अंक लाने वाले छात्र को शिक्षक व समाजसेवी द्वारा किया गया सम्मानित
Arrah, Bhojpur | Apr 3, 2024 आरा के महाराजा हाता निवासी इंटरमीडिएट छात्र प्रिंस कुमार का चर्चा हर जगह हो रही है। क्योंकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर छात्र प्रिंस कुमार ने गणित में 100 में 100 अंक लाकर नाम रौशन किया है। छात्र को समाजसेवी व शिक्षक द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। छात्र ने इसका श्रेय अपने शिक्षक और माता-पिता को दे रहे हैं।