आरा: धनुपरा रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर वह ऑटो की सीधी भिड़ंत ,हादसे में ऑटो पर सवार महिला समेत दो की मौत,5 जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 3, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर वह ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान आरा सदर एवं दूसरे ने इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो पर सवार दंपति समेत पांच लोग जख्मी हो गए।