लूणकरणसर हरियाणा से लापता हुआ एक मंदबुद्धि बालक आखिरकार सकुशल मिल गया। सामाजिक संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बालक को शनिवार को कस्बे स्थित उज्ज्वल अनाथ आश्रम से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। हरियाणा के शिवपुरी निवासी सुल्तान ने बताया कि उनका बेटा मंदबुद्धि है और कुछ दिन पूर्व घर से लापता हो गया था।