मरवाही: तेज बारिश के कारण पेंड्रा-कोटमी मुख्यमार्ग पर सोननदी हनुमान मंदिर के सामने पेड़ गिरा, घंटों बाधित रहा आवागमन
लगातार हो रही तेज बारिश के बीच पेंड्रा-कोटमी मुख्य मार्ग पर सोननदी के पास हनुमान मंदिर के सामने एक बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन घंटों तक बाधित रहा। जिससे सोमवार शाम 5 बजे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें यात्री बस, स्कूली वैन सहित कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए। इससे यात्रियों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।