पूरनपुर: मंडी समिति क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद ठप, बारिश के डर से किसान वापस ले जा रहा गेहूं, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर। मंडी समिति में सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद न होने से किसान परेशान हैं। जबकि शासन ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने के आदेश जारी किए थे, इसके बावजूद मंडी में खरीद शुरू नहीं हो सकी है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं भरकर क्रय केन्द्रों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन खरीद न होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।