मथुरा: नौगांव से पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
मथुरा एसएसपी के निर्देश पर जनपद भर में आपराधिक मामलों में कोर्ट के समक्ष पेश नही होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत नौगांव निवासी दीपक पुत्र सुभाष को पुलिस ने वर्ष 2012 के गैंगस्टर एक्ट के मामले में तारीख पर न्यायालय में पेश नही होने पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कोर्ट भेज दिया।