मथुरा: बाँके बिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
श्री बाँके बिहारी मंदिर के दर्शन आगरा के कुछ श्रद्धालु सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मंदिर के गेट नंबर 2 से बाहर निकलना चाह रहे थे। गेट पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मंदिर के चबूतरे पर निजी सुरक्षा कर्मियों और दर्शनार्थियों में मारपीट होने लगी। जिसका वीडियो वायरल हो गया।