मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र में दबंगई का कहर, किसान को फसल काटने से रोका और जान से मारने की धमकी दी
Moth, Jhansi | Apr 1, 2026 झांसी में एक किसान को अपनी ही जमीन पर खड़ी फसल काटने से दबंगों द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फसल काटने पर उसे जान से मारने और पूरी फसल जलाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने SDM पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए SSP से शिकायत की है। किसान का कहना है कि जमीन के कागजात होने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है।