सूरजपुर: ग्राम कल्याणपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाथी प्रभावित किसानों का हाल जाना, दिए मुआवजे के निर्देश
ग्राम कल्याणपुर में हाथी के आक्रमण से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सर्वे कर नुकसान का आकलन करने तथा प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए।