सहोरवा–जानकी नगर मार्ग के बीच स्थित तीखे मोड़ वाले पुल पर गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में फरछहिया निवासी मुस्ताक दर्जी के पुत्र शाहनवाज दर्जी और सहमत दर्जी के पुत्र असलम दर्जी घायल हुए हैं।