जानसठ: भोपा क्षेत्र के रसूलपुर हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल
भोपा क्षेत्र के रसूलपुर हाईवे मार्ग पर शुक्रवार रात्रि 9:00 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक राकेश की दर्दनाक मौत हुई तो वहीं उसका साथी आशु गंभीर रूप से घायल हुआ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है,घायल का इलाज के लिए कराया गया भर्ती।