जानसठ: भोपा के मोरना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
भोपा क्षेत्र के मोरना हाईवे मार्ग पर बुधवार रात्रि लगभग 10:00 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई,मृतक युवक की पहचान अर्जुन पुत्र राजमल के रूप मे हुई,वहीं आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है