सिंगरौली: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न में सफाई व्यवस्था बदतर, वीडियो वायरल, छात्रों ने लगाए आरोप
सिंगरौली जिले में स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न एक ऐसा संस्थान है, जहां छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य का सपना लेकर आते हैं। यहां उन्हें ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के उच्चतम स्तर तक पहुंचाने की बात कही जाती है। लेकिन स्थिति कुछ और ही कहानी बयां करती है।छात्रों ने आरोप लगाए हैं कि कॉलेज में सफाई और स्वच्छता को लेकर प्रशासन की लापरवाही चरम पर है।